अपने बच्चे को कुरान पाक से मोहब्बत कैसे सिखाएँ?
*1. खुद तिलावत करें, ताकि वो देखकर सीखे:*
बच्चा वही करता है जो वो वालिदैन को करते देखता है। रोजाना थोड़ी देर कुरान पढ़ें ताकि वो कुरान को जिंदगी का हिस्सा समझे।
*2. उसे उसके नाम वाला कुरान तोहफे में दें:*
एक खूबसूरत कुरान जिसके सरवरक पर बच्चे का नाम लिखा हो। उसे एहसास होगा कि ये मेरा कुरान है — दिल से ताल्लुक जुड़ जाएगा।
*3. बच्चे की अपनी तिलावत रिकॉर्ड करें:*
जब वो कुरान पढ़े तो उसकी आवाज रिकॉर्ड करें, फिर मोहब्बत से सुनाएँ और तारीफ करें। इससे उसके दिल में तिलावत का शौक बढ़ेगा।
*4. हर कामयाबी पर खुशी का इजहार करें:*
जब वो कोई सबक या पारा मुकम्मल करे तो तोहफा, तारीफी नोट या पसंदीदा चीज दें। इससे कुरान सीखने की खुशी उसके दिल में पुख्ता होगी।
*5. कुरानी किस्से सुनाएँ:*
सोने से पहले नबियों और सालेहीन के वाकयात कुरान से सुनाएँ ताकि कुरान उसके दिल की बात बन जाए।
*6. कुरान की अजमत दिल में बिठाएँ:*
बताएँ कि ये अल्लाह का कलाम है, सब किताबों से बुलंद। इसके अदब, सफाई और एहतराम की अमली मिसाल बनें।
*7. कुरानी मकतब का विजिट करें:*
कभी कभी बच्चे को मकतब या कारी साहब के पास ले जाएँ, ताकि वो कुरान के माहौल और मोहब्बत को करीब से महसूस करे।
💫 *ए अल्लाह!
हमें कुरान से इश्क, अदब, और अमल की तौफीक अता फरमा। 🤲🏻
आयशा