अज़ीज़ों!!
क्या आप जानते हैं कि रमज़ानुल मुबारक और हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम की बाहमी निस्बत
क्या और किस तरह है ??
नहीं...???
तो आएं आज मैं आपको इसके बारे में बताती हूँ ۔۔۔
हमारे मशाइख़ ने फ़रमाया है कि;
रमज़ानुल मुबारक को बाक़ी महीनों के साथ वो निस्बत है जो हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम को अपने भाइयों से थी ।
हज़रत याक़ूब अलैहिस्सलाम के बारह बेटे थे। इन में से एक हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम थे और एक यूसुफ़ अलैहिस्सलाम की बरकत से अल्लाह तआला ने बाक़ी ग्यारह बेटों की ग़लती और जुर्म को माफ़ फ़रमा दिया था ।
हमारे मशाइख़ ने फ़रमाया
साल के बारह महीने हैं। इन में रमज़ानुल मुबारक का महीना हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम की मानिंद है । इस एक महीने की बरकत से अल्लाह तआला ग्यारह महीनों के गुनाह माफ़ फ़रमा देते हैं।
उम्मीद करती हूँ ये तहरीर आप को पसंद आई होगी ।।