दांतों की संवेदनशीलता
ज़्यादा झाग या ज़्यादा रगड़ वाले टूथपेस्ट से दांत संवेदनशील हो सकते हैं।
इनेमल (दांतों की ऊपरी परत) का घिस जाना
सख्त या अब्रेसिव टूथपेस्ट लगातार इस्तेमाल करने से इनेमल कमज़ोर हो जाता है।
मसूड़ों में जलन या सूजन
बाज़ पेस्ट में मौजूद केमिकल (जैसे SLS) मसूड़ों को मुतास्सिर करते हैं।
मुंह में छाले या ज़ख्म
कुछ लोगों को टूथपेस्ट से एलर्जी या छालों की शिकायत हो जाती है।
फ्लोराइड की ज़्यादाती का नुकसान
खास तौर पर बच्चों में फ्लोराइड निगलने से दांतों पर धब्बे (फ्लोरोसिस) पड़ सकते हैं।
ज़ायका का बिगड़ जाना
ब्रश के बाद कुछ देर तक खाने पीने का ज़ायका खराब महसूस होता है।
मुंह की कुदरती खुश्की
ज़्यादा झागदार पेस्ट लुआब देहन कम कर सकते हैं।
गलत तरीका इस्तेमाल का नुकसान
ज़्यादा मिकदार में पेस्ट या बहुत सख्त ब्रश के साथ इस्तेमाल नुकसानदेह हो सकता है।
केमियाई अज्जा का असर
लंबे अरसे तक गैर-मेयारी या जाली टूथपेस्ट इस्तेमाल करना नुकसानदेह हो सकता है।
कुदरती जरासीम के तवाज़ुन में ख़लल
बहुत ज़्यादा एंटी-बैक्टीरियल पेस्ट मुंह के मुफीद जरासीम को भी मुतास्सिर कर सकते हैं।

मुफ्ती सादिक अमीन कासमी