मसलों का बेहतरीन हल

क़िस्त नंबर (३)

मुफ़्ती मुहम्मद तस्लीम उद्दीन अल-महमूदी

वक़्त और मेहनत की बचत

अस्र हाज़िर में टेक्नोलॉजी ने इंसानी ज़िंदगी के हर पहलू को बुनियाद से बदल कर रख दिया है, और इल्म व तहक़ीक़ के शोबे में भी इसके असरात निहायत नुमायां और गहरे हैं। जहां एक तरफ़ इस्लामी उलूम की क़दीम और मोतबर रिवायत अपनी अलग शनाख्त के साथ क़ायम व दायम है, वहीं दूसरी तरफ़ जदीद टेक्नोलॉजी खास तौर पर मसनूई ज़ेहानत ( Artificial Intelligence) ने इल्म के जज़्बे, तहक़ीक़ के तरीक़ों, और इल्मी मवाद की तैयारी व इशाअत के अमल को एक नई जिहत दी है।

मसनूई ज़ेहानत ( Artificial Intelligence) की यह जिद्दत तलबी न सिर्फ मालूमात को तेज़ी से हासिल करने में मददगार साबित हो रही है बल्कि तहक़ीक़ की पेचीदा मसाई को भी आसान और मुअस्सिर बना रही है। आज का दौर इस तब्दीली का मुतक़ाज़ी है कि तुलबा और असातज़ा, खुसूसन इस्लामी उलूम के शोबे से वाबस्ता अफ़राद , AI  ( Artificial Intelligence) के बुनियादी तसव्वुरात और उनके अमली इस्तेमालत से बखूबी वाक़िफ़ हों ता कि वह अपने इल्मी कामों में इस टेक्नोलॉजी के फ़वाइद हासिल कर सकें और तहक़ीक़ व तदरीस के जदीद मेयार पर क़दम रख सकें।

तख़लीक़ी और तालीमी तरक़्क़ी

मसनूई ज़ेहानत ( Artificial Intelligence) नए और मुख्तलिफ़ क़िस्म के मवाद तैयार करने में मुआविन साबित हो सकती है, जैसे कि मज़ामीन, नज़्में , और तस्वीरें । खास तौर पर तालीम के मैदान में , AI तुलबा की इनफ़िरादी ज़रूरियात को मद-ए-नज़र रखते हुए उनके लिए मख़सूस तालीमी मवाद फ़राहम कर सकती है, जिससे सीखने का अमल ज़्यादा आसमान, दिलचस्प और मुअस्सिर हो जाता है। यूं AI न सिर्फ मवाद की तैयारी में सहूलत देती है बल्कि हर तालिबे इल्म की हस्ब-ए-ज़रूरत रहनुमाई भी मुमकिन बनाती है।

तरक़्क़ी और मुस्तक़बिल की बुनियाद

मुस्तक़बिल में मसनूई ज़ेहानत ( Artificial Intelligence)  का किरदार मज़ीद बढ़ता जाएगा। यह साइंसी तहक़ीक़, ख़लाई तहक़ीक़, और मौसमीयाती तब्दीली जैसे आलमी मसाइल को हल करने की कुलीद बन सकता है। जो क़ौमें AI टेक्नोलॉजी में आगे होंगी, वह दुनिया की तरक़्क़ी में सबसे आगे रहेंगी।

इसलिए , AI महज एक टेक्नोलॉजी नहीं है बल्कि एक ऐसा टूल है जो हमारे मौजूदा और मुस्तक़बिल के बहुत से चैलेंजेज़ का हल फ़राहम करता है।

जारी۔۔۔۔۔۔۔۔

पहली दो क़िस्तें पढ़ने के लिए क्लिक करें

पहली क़िस्त  : AI इस्लामी इल्मी रिवायत के लिए चैलेंज या सहूलत?

https://sadaeqalam.com/view-article.php?id=580

दूसरी क़िस्त  :     AI क्या है और क्यों अहम है?

https://sadaeqalam.com/view-article.php?id=667