पंजाब का सैलाब, कहीं हमारी आज़माइश तो नहीं?
🖊️ख़ामा बकफ़ मोहम्मद आदिल अररियावी
__________________________________
क़ारीईन किराम! ये बहुत बड़े रंज व अलम की बात है कि कुछ दिनों से कई वीडियो देखने को मिल रही हैं कि हमारे मुल्क हिंदुस्तान की मशहूर व मारूफ़ रियासत पंजाब जो ज़रखेज़ ज़मीन और खेतों की खूबसूरती के लिए मशहूर व मारूफ़ है वो हमें हर साल बेशुमार ग़ल्ला व अनाज वगैरा फ़राहम करती है, आजकल एक बड़ी कुदरती आफ़त यानी सैलाब की शिकार है। शदीद बारिश और दरियाओं में तुग़यानी की वजह से कई गांव और शहर पानी में डूब कर रह गए हैं, लोगों के घर, खेत, मवेशी और फसलें तबाह हो चुकी हैं। बेशुमार अफ़राद इस की गिरफ्त में आ चुके हैं, कई घर तबाह व बर्बाद होकर पानी में आमेज़ हो गए हैं, हमें इस मौके पर जितना हो सके इमदाद फ़राहम करनी चाहिए और मख़सूस दुआओं में याद करना चाहिए, ये हम सब की अहम ज़िम्मेदारी है। क्योंकि ये वाक़या आज उन के साथ पेश आया है ख़ुदा न ख़्वास्ता कल हमारे साथ भी पेश आ सकता है, इस लिए हम गुनाहों से बचें, ख़ौफ़-ए-ख़ुदा दिल में हमेशा रखें अल्लाह तआला की पकड़ बड़ा सख्त है, अल्लाह की रस्सी को मज़बूती के साथ थामे रखें, इसी में कामयाबी व कामरानी है।
अल्लाह रब्बुल इज्जत सब की जान व माल की मुकम्मल हिफाज़त फरमाए, तमाम मुसीबतों और बलाओं से हम सब की मुकम्मल हिफाज़त फरमाए। आमीन या रब्बुल आलमीन।