कई लोग आपको कहेंगे
हम आपके साथ हैं
हम आपके खैरख्वाह हैं
हम आपको गिरने नहीं देंगे
मगर वक्त आने पर
आप तनहा हो जाएंगे
आपका कोई भी दस्त ओ बाज़ू
बनने के लिए तैयार न होगा
कोई आपका खैरख्वाह न होगा
आप गिरेंगे तो आपका सहारा बनने के लिए
कोई भी तैयार न होगा
तो उम्मीदें छोड़ दो
सहारे लेना छोड़ दो
आप जो कुछ हैं
वह आप ही हैं
मददगार सिर्फ खुदा है
आप गिरेंगे
तो
खुदा ताला को पुकारें
वह आपकी पुकार सुनेगा
आप सहारा ढूंढते हैं
आंखें बंद कर लें
गौर करें
तो
वनहनु अकरबु इलैहि मिन हब्लिल वरीद
वह आपके करीब होगा
जब से मैंने अल्लाह पर भरोसा किया
मैं कामयाबी के जीने तय करता गया
यकीनन मैं कुछ नहीं
मेरी कामयाबी के पीछे
मेरा रब है
जान से प्यारा
मेरा खालिक
मेरा राजिक
कई बार मैंने नाफरमानी की
उसने माफ कर दिया
कई बार मैंने अपनी
अना को आगे किया
फिर पलटा
तो उसने मुझे कभी ताना नहीं दिया
माफ कर दिया
मैंने खुशी में उसे छोड़ दिया
गम में पुकारा
तो उसने मेरी पुकार को सुना
आइए आप भी उसी हस्ती की तरफ
जो कहता है
कुन फयाकून
तो फैसला हो जाता है
वह कभी गिरने नहीं देता
बेशक
या रब्ब लकल हम्दु कमा यंबगी लि जलाली वज्हिका व अजीमी सुल्तानिक