एक दिन
 जोहा अपने घर के बाहर
कुछ तलाश कर रहा था।
 एक आदमी ने पूछा:
“ए जोहा!
 तुम क्या ढूंढ रहे हो?”
जोहा ने कहा:
“मेरी चाबी गुम हो गई है,
इसे तलाश कर रहा हूं।”
वह आदमी भी उसके साथ तलाश करने लगा।
कुछ देर बाद उसने पूछा:
“यह बताओ, चाबी यहां गिरी थी?”
जोहा ने जवाब दिया:
“नहीं, चाबी तो घर के अंदर गिरी थी।”
आदमी हैरान हो कर बोला:
“फिर तुम इसे बाहर क्यों ढूंढ रहे हो?”
जोहा ने कहा:
“इसलिए कि यहां रोशनी ज्यादा है!”