यक़ीन और तवक्कुल ईमान की ज़िंदगी का राज़
https://whatsapp.com/channel/0029VacaxfrKgsNvvGSCT246
ज़िंदगी की राहों में इंसान को सबसे ज़्यादा जिस चीज़ की ज़रूरत होती है, वो है सुकून-ए-क़ल्ब।
दुनिया की दौड़, मआशी दबाव, हालात की सख़्तियाँ, मुस्तक़बिल का ख़ौफ़ — ये सब मिल कर इंसान के दिल को कमज़ोर कर देते हैं।
ऐसे में जो चीज़ इंसान को सहारा देती है, जो दिल को मज़बूत करती है, जो ख़ौफ़ को उम्मीद में बदल देती है
*वो है यक़ीन और तवक्कुल।*
यक़ीन ईमान की रूह है, और तवक्कुल ईमान की अलामत है *
` *यक़ीन के बग़ैर इबादत रस्म बन जाती है, और तवक्कुल के बग़ैर ज़िंदगी इज़्तिराब बन जाती है*
ईमान की पुख़्तगी का असल पैमाना यही है कि इंसान दिल से माने:
“मेरा रब मेरे लिए काफ़ी है, वही मेरा कारसाज़ है।”
तो आइए जानते है के यक़ीन क्या है ?
*यक़ीन क्या है?*
यक़ीन का मतलब सिर्फ़ ये नहीं कि ज़बान से कह दिया जाए "मैं ईमान लाया"
बल्कि ये है कि दिल इस यक़ीन पर मुतमइन हो जाए कि हर चीज़ अल्लाह के हुक्म से होती है।
क़ुरान कहता है: “أَلَا بِذِكْرِ اللَّهِ تَطْمَئِنُّ الْقُلُوبُ”
(याद रखो! अल्लाह के ज़िक्र से ही दिलों को इत्मीनान हासिल होता है।)
यक़ीन एक ऐसा नूर है जो दिल में उतरता है।
जब ये नूर जाग उठता है तो बंदा मख़लूक़ की तरफ़ देखना छोड़ देता है,
और हर चीज़ में रब की क़ुदरत को पहचानने लगता है।
हज़रत इब्राहीमؑ ने जब परिंदों को ज़िंदा करने के वाक़िए में अल्लाह से फ़रमाया: “رَبِّ أَرِنِي كَيْفَ تُحْيِي الْمَوْتَىٰ”
तो अल्लाह ने पूछा: “क्या तू ईमान नहीं रखता?”
इब्राहीमؑ ने अर्ज़ किया: “रखता हूँ, मगर दिल का इत्मीनान चाहता हूँ।”
*यही है यक़ीन*
इल्म-ए-यक़ीन के बाद ऐन अल-यक़ीन और फिर हक़ अल-यक़ीन का दर्जा हासिल करना।
*तवक्कुल क्या है* ?
आज कल हमारे मुआशरे में तवक्कुल का मतलब के सिर्फ़ अल्लाह पर भरोसा करो आँख बंद करके अस्बाब के इख़्तियार किए बग़ैर ,मेहनत किए बग़ैर हालानके यह मुग़ालता और ग़ुलू है अस्बाब को इख़्तियार करना और तदबीर करना हरगिज़ हरगिज़ तवक्कुल के मुनाफ़ी नहीं बल्कि इसका हिस्सा है
तवक्कुल का मतलब सुस्ती नहीं, बल्कि एतमाद-ए-इलाही के साथ तदबीर करना है।
नबी ﷺ ने फ़रमाया: > لَوْ أَنَّكُمْ تَتَوَكَّلُونَ عَلَى اللَّهِ حَقَّ تَوَكُّلِهِ، لَرُزِقْتُمْ كَمَا يُرْزَقُ الطَّيْرُ، تَغْدُو خِمَاصًا، وَتَرُوحُ بِطَانًا.
“अगर तुम अल्लाह पर ऐसा तवक्कुल करो जैसा करने का हक़ है,
तो तुम्हें रिज़्क़ उसी तरह मिले जैसे परिंदे को मिलता है;
वह सुबह भूका निकलता है और शाम सैर हो कर लौटता है।
(तिरमिज़ी)
परिंदा घर में नहीं बैठता — उड़ता है, तलाश करता है,
मगर दिल में यक़ीन रखता है कि मेरा रब भूका नहीं रखेगा।
*यही तवक्कुल है
मेहनत अपनी, एतमाद अल्लाह पर* ।
यक़ीन और तवक्कुल का ताल्लुक़
यक़ीन और तवक्कुल दरअस्ल एक ही दरख़्त की दो शाख़ें हैं।
यक़ीन दिल में पैदा होता है,
तवक्कुल अमल में ज़ाहिर होता है।
जब यक़ीन कमज़ोर होता है,
तो इंसान हर वक़्त फ़िक्र में मुब्तिला रहता है
"नौकरी जाएगी तो क्या होगा?",
"कारोबार बैठ गया तो क्या होगा?",
"लोग क्या कहेंगे?"
लेकिन जिस के दिल में यक़ीन होता है,
वह हर हाल में मुतमइन होता है —
चाहे तंगी हो या आसानी,
वह कहता है:
> “اللّٰهُ مَعَنَا – अल्लाह हमारे साथ है।”
यक़ीन कमज़ोर क्यों हो जाता है?
यक़ीन के दुश्मन बहुत हैं:
दुनिया की मुहब्बत
लोगों की तारीफ़ व मलामत का ख़ौफ़
रिज़्क़ के बारे में वहम
दुआ में जल्दबाज़ी
अल्लाह के वादों पर बदएतमादी
ये सब ईमान के दुश्मन हैं।
क़ुरान कहता है:
> “إِنَّ الشَّيْطَانَ يَعِدُكُمُ الْفَقْرَ وَيَأْمُرُكُم بِالْفَحْشَاءِ”
(शैतान तुम्हें फ़क़्र से डराता है और बे हयाई पर उकसाता है।)
शैतान का पहला वार ये होता है कि बंदे के दिल से यक़ीन छीन ले।
फिर वह बंदे को मख़लूक़ के सामने झुकाता है,
वज़ीफ़े से ज़्यादा वसीले पर एतमाद दिलाता है,
और आख़िर में इस के ईमान को शक में बदल देता है।
तवक्कुल की अमली मिसालें
क़ुरान में हमें तवक्कुल के ऐसे मनाज़िर मिलते हैं जो ईमान को ज़िंदा कर देते हैं।
🔹 हज़रत मूसाؑ जब समंदर के किनारे पहुँचे,
पीछे फ़िरऔन का लश्कर था —
क़ौम चीख़ उठी: "हम तो पकड़े गए!"
मूसाؑ ने पूरे यक़ीन से कहा:
> “كَلَّا إِنَّ مَعِيَ رَبِّي سَيَهْدِينِ”
(हरगिज़ नहीं! मेरा रब मेरे साथ है, वह मुझे रास्ता दिखाएगा।)
चुनांचे अल्लाह के हुक्म से इस पर यक़ीन और तवक्कुल करते हुए समंदर पर लाठी मारी
और समंदर फट गया। तवक्कुल भी किया और इसके लिए जिस अमल और तदबीर की ज़रूरत थी उस को भी किया
यानी अमल भी कर, तवक्कुल भी रख
यही है तवक्कुल
अमल के बाद दिल से यक़ीन रखना कि अंजाम अल्लाह के इख़्तियार में है।
यक़ीन की अलामतें
1️⃣ दिल का इत्मीनान:
मुश्किल में भी दिल घबराए नहीं।
2️⃣ इबादत में ख़ुलूस:
नमाज़, दुआ, ज़िक्र में लज़्ज़त पैदा हो जाए।
3️⃣ शिकवे का ख़त्म हो जाना:
ज़बान से “क्यों मेरे साथ?” जैसे अल्फ़ाज़ न निकलें।
4️⃣ नतीजा अल्लाह पर छोड़ देना:
चाहे कामयाबी मिले या आज़माइश — शुक्र बरक़रार रहे।
आज का दौर और कमज़ोर ईमान
आज ईमान सबसे ज़्यादा “इत्तिलाआत” (information) के बोझ तले दब गया है।
हर लम्हा ख़बरें, वीडियोज़, तबसरे — दिल ख़ौफ़ और फ़ितनों से भरा हुआ।
ईमान इल्म से नहीं, अमल और यक़ीन से बढ़ता है।
अगर हर लम्हा दुनिया के शोर में रहेंगे तो दिल का यक़ीन कमज़ोर होगा।
लिहाज़ा अपने ईमान को मज़बूत करने के लिए:
क़ुरान के साथ रोज़ाना रिश्ता रखो
दुआ में दिल से बात करो
नेक सोहबत इख़्तियार करो
और दिल में यक़ीन रखो कि
> “अल्लाह के सिवा कोई ताक़त नहीं।”
यक़ीन और कामयाबी
दुनिया के सबसे कामयाब लोग वह नहीं जिन के पास वसाइल ज़्यादा थे,
बल्कि वह थे जिन के दिल में यक़ीन ज़्यादा था।
ग़ार-ए-सौर में नबी ﷺ के पास कोई लश्कर नहीं था,
सिर्फ़ एक साथी और एक यक़ीन था:
> “لَا تَحْزَنْ إِنَّ اللَّهَ مَعَنَا”
और वही यक़ीन तारीख़ की सबसे बड़ी फ़तह में बदल गया — फ़तह मक्का।
यक़ीन के साथ जीने का फ़ायदा
ख़ौफ़ ख़त्म होता है
फ़िक्र सुकून में बदलती है
दुआ में असर बढ़ता है
ज़िंदगी के फ़ैसले आसान हो जाते हैं
ऐसा शख्स न क़िस्मत से झगड़ता है न दुनिया से मायूस होता है
वह जानता है कि जो हुआ, अल्लाह के हुक्म से हुआ —
और जो होगा, अल्लाह के इल्म में है।
यक़ीन दिल की ज़मीन है, और तवक्कुल इस ज़मीन की फ़सल।
जब यक़ीन बोया जाता है, तवक्कुल उगता है,
और ईमान की ख़ुशबू पूरे वजूद में फैल जाती है।
दुनिया के शोर में जीना आसान नहीं,
लेकिन अगर दिल में यह यक़ीन ज़िंदा हो कि
> “मेरा रब मेरे साथ है”
तो फिर कोई ख़ौफ़ बाक़ी नहीं रहता।
📘 ख़ुलासः-ए-पैग़ाम:
यक़ीन ईमान की जड़ है।
तवक्कुल ईमान की अलामत है।
अमल के साथ एतमाद-ए-इलाही पैदा करो।
हर हाल में कहो: اللّٰهُ مَعَنَا – अल्लाह हमारे साथ है।