आज के दौर में बच्चों की परवरिश कैसे करें
*1-बच्चों को दीन और दुनिया दोनों की बेहतरीन शिक्षा दें*
*2-उनकी परवरिश इस्लामी अख़लाक़ उसूल व आदाब पर करें।*
*इज्तिमाई मुफ़ादात को जाती मुफ़ादात पर तरजीह देने की विशेष परवरिश दें।*
*3-सब्र, शुक्र, क़नाअत, शुजाअत, इस्तिक़ामत, आला अख़लाक़ और हमदर्दी घोल कर पिला दें।*
*4-यह भी सिखाएं और रूह तक में उतार दें कि सहूलत पसंदी, आराम तलबी, ब्रांड कांशियसनेस, ज़्यादा पैसा हमारी अक़दार नहीं हैं। मिल जाएं तो सुब्हान अल्लाह। न मिले तो यह कोई टेंशन की चीज़ें नहीं हैं।*
*5-और सब से अहम यह बात तो घुट्टी में दे दें कि हमारे रोल मॉडल रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम हैं।*
*6-हर बात में हर शोबे में और हर काम में बस यह ज़ेहन में आए कि यह काम अगर अल्लाह के रसूल करते तो कैसे करते ?*