सवाल ? कब्र में सवाल रूह से होगा या जिस्म से

👇जवाब । जवाब फ़साहत के साथ दूंगी इंशा अल्लाह 

(गौर से पढ़ें)


कब्र में क्या सवाल होगा कब्र में तीन सवाल होगा

 नंबर एक। मन रब्बुक
जवाब होगा रब्बी अल्लाह 
नंबर दो। मन नबीय्युक 
जवाब होगा नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम 
नंबर तीन। मा दीनुक
जवाब होगा दीनी अल-इस्लाम 

अब मैं तीसरे सवाल व जवाब पर बात करती हूं इस्लाम कितनी चीज़ों का नाम है इस्लाम पांच चीज़ों का नाम है 

तौहीद नमाज़ रोज़ा हज ज़कात 
अब बताएं यह पांच आमाल रूह करती है और या जिस्म करता है जवाब जिस्म करता है 

जो लोग एतराज़ करते हैं वह कहते हैं जब यह आमाल जिस्म करता है तो सवाल जिस्म से होना चाहिए रूह से क्यों 

 अब मेरा जवाब पढ़ें जब यह पांच आमाल जिस्म करता है तो किस हालत में जिस्म ने  यह आमाल किया है 

ज़ाहिर सी बात है जब जिस्म में रूह मौजूद थी तो सवाल तो रूह से होगा मुकम्मल जवाब यह है कि ऐसे जिस्म से सवाल होगा जिसके अंदर भी रूह मौजूद होगी   यानी रूह और जिस्म दोनों से होगा और इसी तरह कब्र में अज़ाब रूह और जिस्म दोनों को होता है  

(अज़ कलम शगुफ्ता अंजुम)