बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम। अनुवाद शुरू करता हूँ अल्लाह के नाम से जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है। अल्हम्दुलिल्लाहि रब्बिल आलमीन। असल तारीफ उस अल्लाह के लिए है जो सारे जहान का परवरदिगार है। अर्रहमानिर्रहीम, बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है। मालिक यौमुद्दीन, बदला के दिन का मालिक है। इय्याका नअ'बुदु व इय्याका नस्तईन, हम तेरी ही इबादत करते हैं और तुझ ही से मदद चाहते हैं। एहदिनस्सिरातल मुस्तक़ीम, हमें सीधे रास्ते पर चला। सिरातल लज़ीना अनअम्ता अलैहिम, उन लोगों के रास्ते पर जिन पर आपने इनाम फ़रमाया। गैरिल मग़ज़ूबि अलैहिम वलाज़्ज़ाल्लीन, ना कि जिन पर आपका ग़ज़ब नाज़िल हुआ और ना जो गुमराह हुए।
सूरह अल-फातिहा