कई लोग आपको कहेंगे
हम आपके साथ हैं
हम आपके खैरख्वाह हैं
हम आपको गिरने नहीं देंगे
मगर वक़्त आने पर
आप तनहा हो जाएंगे
आपका कोई भी दस्त-ओ-बाज़ू
बनने के लिए तैयार न होगा
कोई आपका खैरख्वाह न होगा
आप गिरेंगे तो आपका सहारा बनने के लिए
कोई भी तैयार न होगा
तो उम्मीदें छोड़ दो
सहारे लेना छोड़ दो
आप जो कुछ हैं
वो आप ही हैं
मददगार सिर्फ खुदा है
आप गिरेंगे
तो
खुदा ताला को पुकारें
वो आपकी पुकार सुनेगा
आप सहारा ढूंढते हैं
आँखें बंद कर लें
गौर करें
तो
वनहनु अक़रबु इलैहि मिन हब्लिल वरीद
वो आपके करीब होगा
जब से मैंने अल्लाह पर भरोसा किया
मैं कामयाबी के जीने तय करता गया
यकीनन मैं कुछ नहीं
मेरी कामयाबी के पीछे
मेरा रब है
जान से प्यारा
मेरा खालिक
मेरा राज़िक
कई बार मैंने नाफरमानी की
उसने माफ़ कर दिया
कई बार मैंने अपनी
अना को आगे किया
फिर पलटा
तो उसने मुझे कभी ताना नहीं दिया
माफ़ कर दिया
मैंने ख़ुशी में उसे छोड़ दिया
गम में पुकारा
तो उसने मेरी पुकार को सुना
आइए आप भी उसी हस्ती की तरफ
जो कहता है
कुन फयाकून
तो फैसला हो जाता है
वो कभी गिरने नहीं देता
बेशक
या रब्ब लकल हम्दु कमा यंबगी लि जलाली वज्हिका व अज़ीमी सुल्तानिक