रसूल अल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:
«السِّوَاكُ مَطْهَرَةٌ لِلْفَمِ، مَرْضَاةٌ لِلرَّبِّ»
(मिस्वाक मुंह को पाक करने वाली और रब को राज़ी करने वाली है)
📖 (मुसनद अहमद, नसाई)
और फ़रमाया:
«لَوْلَا أَنْ أَشُقَّ عَلَى أُمَّتِي لَأَمَرْتُهُمْ بِالسِّوَاكِ عِنْدَ كُلِّ صَلَاةٍ»
(अगर उम्मत पर मशक्कत न होती तो हर नमाज़ के वक़्त मिस्वाक का हुक्म देता)
📖 (बुखारी, मुस्लिम)
मिस्वाक के 70 फ़वाइद (अहादीस व अक़वाल-ए-उलमा की रौशनी में)
मुंह को पाक करती है
दांतों की मैल साफ़ करती है
बदबू ख़त्म करती है
अल्लाह की रज़ा का ज़रिया है
सुन्नत-ए-रसूल ﷺ है
ईमान में इज़ाफ़ा का सबब
नमाज़ की क़बूलियत में इज़ाफ़ा
सवाब बढ़ने का ज़रिया
फ़रिश्ते खुश होते हैं
शैतान नाराज़ होता है
दांत मज़बूत होते हैं
मसूढ़े सेहतमंद रहते हैं
दांतों का दर्द कम होता है
मुंह की बीमारियों से हिफ़ाज़त
ज़बान साफ़ रहती है
ज़ाइक़ा दुरुस्त रहता है
लुअब-ए-दहन में तवाज़ुन
हाज़मा बेहतर होता है
हलक़ साफ़ रहता है
आवाज़ में सफ़ाई आती है
क़ुरान की तिलावत में हुस्न
ज़िक्र में दिल लगता है
वुज़ू का हुस्न बढ़ता है
नमाज़ में खुशुअ बढ़ता है
ग़फ़लत दूर होती है
सुन्नत पर अमल का शौक़
नेकियों में इज़ाफ़ा
बुराइयों से नफ़रत
नेक लोगों की अलामत
इस्लामी शेआर
क़यामत में नजात का ज़रिया
क़ब्र में राहत का सबब
रिज़्क़ में बरकत
अक़्ल में तेज़ी
हाफ़िज़ा मज़बूत होता है
दिल की सफ़ाई
तिब्बी फ़ायदे बेशुमार
केमिकल से पाक
फ़ितरी इलाज
माहौल दोस्त
सादा और आसान
हर वक़्त इस्तेमाल मुमकिन
रोज़े में जाइज़
सहरी व इफ़्तार में मुफ़ीद
नींद के बाद फ़ायदा मंद
मुंह की खुश्की दूर
बच्चों के लिए मुफ़ीद
बड़ों के लिए मुफ़ीद
बुढ़ापे में दांत महफ़ूज़
इस्लामी तहज़ीब की अलामत
तवाज़ो पैदा होती है
सफ़ाई का ज़ौक़
नफ़्स की इस्लाह
इबादत में रगबत
सुन्नत से मुहब्बत
दीन से ताल्लुक़ मज़बूत
सेहत और इबादत का इम्तेज़ाज
वक़्त की बचत
ख़र्च न होने के बराबर
क़ुदरती नेमत
अख़लाक़ में नरमी
मुंह की ताज़गी
बद अख़लाक़ी से हिफ़ाज़त
नमाज़ से पहले तैयारी
शैतानी वसवसों में कमी
दुआ की क़बूलियत का सबब
चेहरे पर नूर
उम्मत-ए-मुहम्मदिया की पहचान
दुनिया व आख़िरत की भलाई
अल्लाह और रसूल ﷺ की खुशनूदी
अल्लाह तआला हम सब को पंज वक़्ता मिस्वाक करने की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए आमीन
मुफ़्ती सादिक़ अमीन क़ासमी