*घटनाएँ पढ़िए और सीख लीजिये*


*हज़रत अक़दस मुफ़्ती मुहम्मद शोएब उल्लाह खान साहब मिफ़्ताही दामत बरकातुहुम*


*टिप्पणी: अबू अशरफ़ अली गुड्डावी*


घटनाएँ इंसान की ज़िंदगी में रहनुमाई, बेदारी और इस्लाह का ऐसा सरचश्मा हैं जिनकी तासीर अल्फ़ाज़, नसीहत और ख़िताबत से कहीं ज़्यादा होती है। इंसान का दिल तजरबात से पिघलता है, मुशाहिदात से बदलता है, और दूसरों की ज़िंदगियों में बिछे निशेब ओ फ़राज़ से अपनी राह रोशन करता है। यही वजह है कि क़ुरान-ए-करीम ने अपने कलाम में क़सस ओ हिकायत को एक मुअस्सिर उसलूब-ए-हिदायत की हैसियत दी।

हज़रत अक़दस मुफ़्ती मुहम्मद शोएब उल्लाह खान साहब मिफ़्ताही दामत बरकातुहुम की यह निहायत वक़ीअ और बामक़सद तालीफ “घटनाएँ पढ़िए और सीख लीजिये” इसी क़ुरानी हिकमत का पुरसोज़ मज़हर है। मुसन्निफ़ ने इबरत अंगेज़ घटनाओं को ऐसे हसीन उसलूब, मुतवाज़न तरतीब और इस्लाही रंग में पेश किया है कि क़ारी न सिर्फ़ घटनाएँ पढ़ता है बल्कि अपने अंदर झाँकने पर मजबूर हो जाता है।

किताब के मुक़द्दमे में क़ुरान-ए-करीम के इल्म-उल-क़सस की जो हकीमाना तौज़ीह की गई है, वह पूरी किताब का फ़िक्री महवर है। यह बात बजा तौर पर वाज़ेह की गई है कि क़ुरान घटनाओं को तारीख़ के तौर पर पेश नहीं करता, बल्कि उनके ज़रिए इंसान की अमली ज़िंदगी में इंक़लाब लाने का सामान फ़राहम करता है। यही रूह इस किताब के हर सफ़्हे में जलवागर है, ऐसे घटनाएँ जिनमें तनबीह व इस्लाह के पहलू नुमायां हैं, और वह हिकायत जो क़ल्ब ओ ज़ेहन को बेदार कर देने वाली हैं।

मुसन्निफ़ ने अपनी तहरीर में जिस रवानी, संजीदगी और इख़लास को समोया है, वह किताब को महज़ मुताले की चीज़ नहीं रहने देता, बल्कि क़ारी की इस्लाह और अंदरूनी बेदारी का एक ज़रिया बना देता है। ऐसे दौर में जब इंसान मुख़्तलिफ़ फ़ितनों, ज़ेहनी उलझनों और रूहानी बे सिमटी का शिकार है, यह किताब उसे थाम कर सीधे रास्ते की तरफ़ मुतवज्जेह करती है।

अल्लाह ताला से दुआ है कि इस किताब को उम्मत के लिए नाफ़े बनाए और हमें इस से भरपूर इस्तिफ़ादा करने की तौफ़ीक़ अता फरमाए ।

अल ग़रज़; “घटनाएँ पढ़िए और सीख लीजिये” न सिर्फ़ एक किताब है बल्कि एक आईना है, जिस में इंसान अपनी ग़फ़लतों, कमज़ोरियों और इस्लाह के रास्तों को वाज़ेह अंदाज़ में देख सकता है।

यह किताब हर घर की ज़ीनत, हर तालिब इल्म की ज़रूरत और हर साहिब-ए-दिल के लिए रोशनी का चराग़ साबित हो सकती है।


*किताब हासिल करने के लिए राब्ता करें!* 👇

https://wa.me/919065331343