
दुआएं तो अल्लाह को सब से प्यारी होती हैं और टूटी फूटी दुआएं जिन को जोड़ने के लिए हमें लफ़्ज़ भी नहीं मिलता जिन्हें तरतीब देने के लिए हमारे पास हुनर ही नहीं होता वो दुआएं अल्लाह की सब से लाडली दुआएं होती हैं ।۔۔۔۔۔۔۔क्योंकि अल्लाह जानता है अपने दर्द के किस मुक़ाम पर पहुंच कर और कितनी तड़प😓 से मांगी गई हैं.. ..कि ज़बान भी उन्हें बयान करने से क़ासिर हो गई तब अल्लाह को अपने बंदे पे बड़ा प्यार आता है जब उस का बंदा आधी अधूरी दुआएं करके कहता है ۔۔۔۔۔۔अब क्या कहूं कैसे कहूं तो तो सब जानता है मेरी ख़ामोशी समझ ले यानी आप ये मान रहे हैं कि वो सब जानता है तो फिर अल्लाह भी ये कहता है कि जान लिया मैं ने सुन लिया और अब तैयार हो जाओ मैं तुम्हें अता करने वाला हूं तुम्हारी बे तरतीब दुआओं से तुम्हारे नसीब को तरतीब देने वाला हूं ۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔और फिर कैसे चीज़ें अपनी जगह पर वापस आजाती हैं और कैसे दिल की बिखरी हुई दुआएं सिमट जाती हैं और हम तो बस देखते ही रह जाते हैं कि कैसे अल्लाह ने हमारी एक आह व पुकार पे हमारी ख़्वाहिश हमारे दिल की मुरादें पूरी कर दी बेशक अल्लाह रहमान व रहीम है अल्लाह ताला से मांगते रहें और कभी उदास न हों अल्लाह ताला दिलों का हाल बेहतर जानता है और सब समझता है वो चींटियों की धड़कन को भी सुनता है हमें तो फिर अशरफ़ उल मख़लूक़ात का दर्जा दिया है दुआएं कभी रद्द नहीं होती ।۔۔۔۔
अज़ क़लम
ज़करिया परवेज़